Crime: ग्रेटर नोएडा में युवक को मारी गोली, हत्या के प्रयास में चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Crime: ग्रेटर नोएडा में युवक को मारी गोली, हत्या के प्रयास में चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित छातंगा कला गांव में एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार छातंगा कला निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि 19 जुलाई की रात करीब आठ बजे गांव के झम्मन, भोला, विजय और विक्रम का गांव निवासी मनोज के साथ विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद बढ़ गया।

शोर सुनकर मुकेश का बेटा लाखन भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि लाखन के पहुंचते ही आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

गोली लाखन की गर्दन के पिछले हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल के पिता की शिकायत पर जेवर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img