Hapur News : हापुड़ में हाईवे-9 पर कंटेनर से टकराई बाइक, संभल निवासी युवक की मौत

Hapur News : जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वैठ मोड़ चौकी के पास सड़क किनारे खड़े कंटेनर से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कपिल के रूप में हुई है। वह 25 वर्ष का था और मूल रूप से संभल जिले के बनियाठेर गांव का रहने वाला था। कपिल दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में स्थित एक होटल में रिसेप्शनिस्ट था। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 2 बजे कपिल ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान वैठ मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कपिल की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई रविंदर पाल ने बताया कि कपिल की शादी दो महीने पहले ही 19 जून 2026 को हाथरस निवासी महेश की बेटी कुमकुम से हुई थी। हादसे के बाद घर में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img