Uttar Pradesh : हापुड़ के शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के नारे, सबली महादेव मंदिर में लगी भक्तों की लंबी कतारें, किया जलाभिषेक

Hapur News : हापुड़ में सावन माह में शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलेभर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

वहीं गांव सबली में स्थित प्रसिद्ध सबली महादेव मंदिर में इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। सिद्ध पीठ के रूप में प्रसिद्ध इस मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। हर तरफ बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं।

भक्तों की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सबली महादेव मंदिर की मान्यता बहुत पुरानी है। यहां मन्नत मांगने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसी आस्था के चलते सावन में यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img