Noida Expressway Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Noida Expressway Accident: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। वह मूलरूप से मुजफ्फरनगर के भोझहेरी गांव के रहने वाले थे। शाहनवाज अपनी बाइक से ड्यूटी के सिलसिले में सेक्टर-94 स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास जा रहे थे। तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-134 और सेक्टर-135 के बीच पहुंचे थे।

इसी दौरान पीछे से आए किसी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद शाहनवाज बाइक से सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर, कंधे और पैरों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल शाहनवाज को अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार किया गया, लेकिन चार अगस्त की दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने, दुर्घटना करने और हादसे के बाद मौके से फरार होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कर आरोपी चालक तक पहुंचा जा सके।

Hot this week

Varanasi : सपा को माफिया की कब्र पर आंसू बहाने की फिक्र, शिक्षकों के हितों की नहीं- मुख्यमंत्री

Varanasi : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाजवादी...

Lucknow : योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : गन्ना किसान संस्थान परिसर में 52 रुपये किलो में मिलेगी चीनी

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चीनी के दामों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img