Uttar Pradesh : हापुड़ में सावन के पहले सोमवार पर सिद्ध पीठ सबली महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा परिसर

Hapur News : हापुड़ में सावन के पहले सोमवार को दिल्ली रोड स्थित गांव सबली में स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री सबली महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए शिवभक्त मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दुधाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

सुबह 5 बजे से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में जल, दूध, बेलपत्र और फूल लेकर शिवलिंग पर अर्पित करने के लिए पहुंचे। हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर देर तक गूंजता रहा। सावन के पहले सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

पंडित योगिराज संजीव कोशिश ने बताया कि सबली महादेव मंदिर की मान्यता सैकड़ों साल पुरानी है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मन्नतें पूरी होती हैं। इसी वजह से सावन के हर सोमवार को यहां भारी भीड़ जुटती है।

भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग कर दर्शन के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और पूजा सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि सावन भर विशेष पूजा और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। वहीं भक्तों का कहना है कि सावन के पहले सोमवार पर सबली महादेव के दर्शन से मन को शांति मिली है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img