School Violence: नोटबुक भूलने पर छात्र की पिटाई का आरोप, कान से खून निकलने के बाद जांच शुरू

School Violence: नोटबुक भूलने पर छात्र की पिटाई का आरोप, कान से खून निकलने के बाद जांच शुरू

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षक ने नोटबुक नहीं लाने पर छात्र की इतनी पिटाई कर दी कि उसके कान से खून निकलने लगा। घटना के बाद परिजनों ने इसे बाल अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, आमका गांव निवासी गौरव का बेटा दक्ष बिसाहड़ा रोड स्थित एक निजी स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। परिजनों का आरोप है कि करीब चार दिन पहले छात्र अपने विषय की नोटबुक स्कूल लेकर नहीं गया था। इस बात से नाराज शिक्षक ने कथित रूप से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।

परिजनों का कहना है कि मारपीट के दौरान छात्र के कान से खून निकलने लगा। घर पहुंचने पर जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की और दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय की टीम स्कूल पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img