Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

RML Hospital Delhi: मरीजों की सेवा करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों ने वर्कआउट से घटाया तनाव, आरएमएल में खास फिटनेस कार्यक्रम

RML Hospital Delhi: मरीजों की सेवा करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों ने वर्कआउट से घटाया तनाव, आरएमएल में खास फिटनेस कार्यक्रम

नई दिल्ली। मरीजों की सेहत और उपचार में दिन-रात जुटे रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में विशेष पहल की गई। अस्पताल में स्ट्रेस रिडक्शन प्रोग्राम के तहत ‘फिजियो वर्कआउट्स विद डॉ. एस.’ थीम पर चौथे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नर्सिंग स्टाफ और फैकल्टी ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित करने के साथ उनके मानसिक तनाव को कम करना और कार्यक्षमता को बेहतर बनाना था। मरीजों की देखभाल के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों पर काम का दबाव रहता है। ऐसे में उनके लिए शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना जरूरी है।

यह पहल अस्पताल की निदेशक डॉ. अखिलंदेश्वरी प्रसाद की पहल और निरंतर सहयोग से संचालित की जा रही है। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य ऐसा कार्य वातावरण तैयार करना है, जिसमें मरीजों की देखभाल करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की अपनी सेहत पर भी पर्याप्त ध्यान दिया जा सके।

कार्यक्रम का संचालन फिजियोथेरेपी विभाग के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुमित सक्सेना ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को वैज्ञानिक तरीके से तैयार किए गए वर्कआउट सेशन में शामिल कराया। इसमें चोट से बचाव के लिए तैयार किए गए व्यायाम, कैलिस्थेनिक्स और कार्डियो गतिविधियों को शामिल किया गया।

वर्कआउट के दौरान प्रतिभागियों को मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने, सहनशक्ति बेहतर करने, शरीर का लचीलापन बढ़ाने और मोबिलिटी सुधारने से जुड़े व्यायाम कराए गए। इसके साथ ही फंक्शनल फिटनेस पर भी जोर दिया गया, ताकि स्वास्थ्यकर्मी रोजमर्रा के काम और पेशेवर जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकें।

कार्यक्रम में शरीर को सुरक्षित तरीके से मूव करने की तकनीकों के बारे में भी बताया गया। इसका उद्देश्य व्यायाम के दौरान चोट लगने की संभावना को कम करना और प्रतिभागियों को सही तरीके से शारीरिक गतिविधियां करने के लिए जागरूक करना था।

स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित शारीरिक गतिविधि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित व्यायाम से शरीर की फिटनेस बेहतर होने के साथ तनाव को नियंत्रित करने और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है।

कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ और फैकल्टी ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वर्कआउट के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में भाग लेकर फिटनेस और तनाव प्रबंधन का संदेश दिया।

अस्पताल की यह पहल स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कार्यस्थल पर वेलनेस और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नियमित ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों को अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत के प्रति जागरूक करने तथा लंबे समय तक बेहतर कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें