Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Sapna Choudhary: सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, पति यशवीर साहू के संपर्क पर लगी रोक

sapna-choudhary-husband

Sapna Choudhary: सपना चौधरी को कोर्ट से राहत, पति यशवीर साहू के संपर्क पर लगी रोक

हरियाणवी सिंगर, डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी को घरेलू हिंसा मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है। द्वारका महिला कोर्ट ने सपना चौधरी को अंतरिम सुरक्षा प्रदान करते हुए उनके पति यशवीर साहू को उनसे किसी भी तरह का संपर्क करने या उनके करीब आने से रोक दिया है। अदालत का यह आदेश सपना की आगामी फिल्म “मोमाकू” के प्रीमियर से ठीक पहले आया है।

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि अगली सुनवाई तक यशवीर साहू सपना चौधरी के घर, ऑफिस और फिल्म प्रीमियर के आयोजन स्थल पर नहीं जा सकते। अदालत ने यह भी निर्देश दिया है कि वह किसी भी माध्यम से सपना से संपर्क करने की कोशिश नहीं करेंगे।

पिछले कुछ समय से सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में तनाव की खबरें लगातार सामने आ रही थीं। कई इंटरव्यू में भी सपना ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर संकेत दिए थे, जिसके बाद उनके रिश्ते में खटास की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब अदालत में दायर याचिका और कोर्ट के आदेश के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला है।

सपना चौधरी ने महिला कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की और सार्वजनिक जगहों पर भी हंगामा किया। सपना का कहना है कि लगातार हो रही कथित हिंसा और तनाव के कारण उन्हें अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ ससुराल छोड़ना पड़ा। उन्होंने घरेलू हिंसा की शिकायत भी दर्ज कराई है।

सपना की ओर से पेश हुईं अधिवक्ता प्रीति सिंह ने अदालत में दलील दी कि भविष्य में भी ऐसी घटनाएं दोहराए जाने की आशंका है। विशेष रूप से 10 जून को होने वाले फिल्म प्रीमियर को देखते हुए यह डर था कि यशवीर साहू वहां पहुंचकर हंगामा कर सकते हैं और सपना की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट, चोटों की तस्वीरें और कथित धमकियों की रिकॉर्डिंग समेत प्रस्तुत दस्तावेजों की समीक्षा करने के बाद यह अंतरिम आदेश जारी किया। महिला कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अगली सुनवाई तक सपना चौधरी के साथ किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा या उत्पीड़न की घटना नहीं होनी चाहिए।

मामले की सुनवाई कर रहीं न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिंह ने संबंधित प्रोटेक्शन ऑफिसर और स्थानीय एसएचओ को आदेश की प्रति यशवीर साहू तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सपना चौधरी को हर जरूरी सुरक्षा और कानूनी सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

इस मामले के सामने आने के बाद मनोरंजन जगत और सपना चौधरी के प्रशंसकों के बीच भी काफी चर्चा हो रही है। अब सभी की नजरें इस मामले की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जहां अदालत आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें