दिल्ली

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आधा दर्जन बदमाशों ने किया था हमला

दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आधा दर्जन बदमाशों ने किया था हमला

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिला में हत्याओं का सिलसिला हमने का नाम नहीं ले रहा है. बीती रात शास्त्री पार्क इलाके में आधा दर्जन बदमाशों ने 21 साल के युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ज़ी टीवी अस्पताल के मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.मृतक युवक की पहचान 21 वर्षीय समीर के तौर पर हुई है, समीर शास्त्री पार्क का रहने वाला था. चश्मदीदो ने बताया कि शनिवार रात तक़रीबन 10 बजे शास्त्री पार्क के गली नंबर 5 में 6 से 7 लड़कों ने समीर के साथ मारपीट की और उसे पर चाकू से वार किया. गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है. आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फूटेज खांगला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जिस तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया इससे साफ है कि मृतक हत्यारे को पहचानता था और आपसी रंजिश की वजह से हत्या की गई है. सरेआम हुई इस हत्या से क्षेत्र के लोगों में रोष है उनका कहना है कि क्षेत्र में हत्या लूट स्नैचिंग चोरी आम हो गई है. अपराधी कभी भी और कही भी वारदात करने से डरते नहीं है. बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है. आपको बता दे कि पिछले हफ्ते भी उत्तर पूर्वी जिले के जाफराबाद इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players