Noida Suicide Case: नोएडा सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग से कूदकर रिटायर्ड IAF विंग कमांडर की पत्नी की मौत

Noida Suicide Case: नोएडा सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग से कूदकर रिटायर्ड IAF विंग कमांडर की पत्नी की मौत

नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल कार पार्किंग में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर की पत्नी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सेक्टर-20 निवासी सितु तलवार के रूप में हुई है। उनके पति मोहित तलवार भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त विंग कमांडर हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला ई-रिक्शा से सेक्टर-18 स्थित पार्किंग पहुंचीं और कुछ देर दूसरी मंजिल पर रुकने के बाद नीचे छलांग लगा दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सेक्टर-27 के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला पिछले लगभग 20 वर्षों से अवसाद का उपचार करा रही थीं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img