उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में किचन में रखा इंडक्शन चूल्हा फटा, तेज धमाके से मचा हड़कंप

Hapur : जनपद हापुड़ के गांव ददायरा में रविवार दोपहर किचन में रखा इंडक्शन चूल्हा तेज धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि उस समय किचन में कोई मौजूद नहीं था। धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों में भी आवाज सुनाई दी।

ददायरा निवासी परमेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी किचन में काम कर रही थीं। उन्होंने इंडक्शन को बंद कर दिया था। कुछ ही देर बाद किचन में तेज धमाके के साथ धुआं उठता दिखाई दिया। इससे परिजनों में सनसनी फैल गई। अंदर जाकर देखा तो इंडक्शन चूल्हे के परखच्चे उड़े पड़े थे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई घरों तक उसकी गूंज सुनाई दी। हादसे में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित रहे।

विशेषज्ञ देवेंद्र कुमार ने बताया कि इंडक्शन में अलग-अलग लोड भार के विकल्प होते हैं। हल्का वजन रखने पर हाई मोड पर इंडक्शन नहीं चलाना चाहिए। इंडक्शन के अंदर इलेक्ट्रॉनिक सर्किट होते हैं जो तेज करंट प्रवाह होने पर ब्लास्ट हो सकते हैं। खाना बनाने के बाद चूल्हे का स्विच ऑफ करना चाहिए और हो सके तो प्लग भी निकाल देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button