Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

व्यापारियों/ उद्योगपतियों द्वारा ‘सरकार-व्यापार मिलनी’ के द्वारा सरकार को उनके द्वार पर लाने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना

अमृतसर, 3 मार्च

पवित्र नगरी अमृतसर के व्यापारियों ने आज ‘सरकार- व्यापार मिलनी’ को सकारात्मक समर्थन मिलने पर इस नेक प्रयास के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का तह-ए-दिल से धन्यवाद किया।

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के पियारे लाल ने अपने संबोधन में इस ‘सरकार- व्यापार मिलनी’ के प्रबंध के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि राज्य को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है, जो आम आदमी की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब पंजाब सरकार के अथक यत्नों स्वरूप राज्य की पुरातन शान बहाल होगी और रंगला पंजाब का निर्माण किया जायेगा।

इसी तरह पैन एंड स्टेशनरी एसोसिएशन के समीर जैन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है क्योंकि सरकार व्यापारियों की समस्याओं के निपटारे के लिए उनके द्वार पर आ चुकी है। उन्होंने व्यापारियों की प्रमुख माँगों को स्वीकृत करके व्यापार को और बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को व्यापारियों की तरफ से पूर्ण सहयोग और तालमेल का भरोसा दिया।

कैमिस्ट एसोसिएशन से सुरिन्दर दुग्गल ने कहा कि सभी व्यापारी तह-ए-दिल से मुख्यमंत्री के धन्यवादी हैं कि राज्य सरकार व्यापारियों को पेश समस्याओं का हल करने के लिए उनके सम्मुख हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी के दौरान ऐसा दृश्य नहीं देखा, जब किसी सरकार ने व्यापारियों के दरवाज़े पर आकर उनकी समस्याओं का हल किया हो। उन्होंने मुख्यमंत्री की आम आदमी क्लीनिक, ‘ आप दी सरकार, तुहाडे द्वार’ और ऐसीं अन्य पहलकदमियां करने के लिए भी सराहना की।

फोकल प्वाइंट एसोसिएशन से सन्दीप खोसला ने अमृतसर के फोकल प्वाइंट के काया-कल्प के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शासनकाल के दौरान राज्य में निज़ाम तबदीली की प्रक्रिया पहले ही देखने को मिल रही है।

इस दौरान प्लाईवुड्ड एसोसिएशन के गुरप्रीत सिंह कटारिया ने राज्य की भलाई और तरक्की के लिए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से व्यापारियों की भलाई के लिए किये गए प्रयासों के लिए व्यापारी सदा उनके ऋणी रहेंगे।

इसी तरह कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि पहली बार कोई मुख्यमंत्री राज्य सरकार को व्यापारियों के हितों की ख़ातिर उनके दरवाज़े पर लेकर आया है। उन्होंने राज्य की तरक्की और लोगों की ख़ुशहाली के लिए कई प्रमुख पेशकदमियां करने के लिए भी मुख्यमंत्री की सराहना की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

admin

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *