उत्तर प्रदेशराज्य

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस की तैयारियां शुरू

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस की तैयारियां शुरू

आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए नोएडा यातायात पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीसीपी यातायात अभय मिश्रा ने सभी यातायात अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और प्रमुख मार्गों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

पुलिस के अनुसार 30 जुलाई से सावन माह शुरू होगा और 11 अगस्त को शिवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में कांवड़िए नोएडा से होकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाएंगे। 4 से 5 अगस्त के बीच श्रद्धालुओं की संख्या में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यातायात पुलिस ने संबंधित विभागों को मार्गों की कमियां दूर करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर ही ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button