New Delhi : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रियों को दी शुभकामनाएं, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

New Delhi : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के दर्शन-पूजन के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।

X पर किए गए एक पोस्ट में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अमरनाथ की यात्रा सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा, अडिग धैर्य, संयम और कभी हार न मानने वाली जीवटता का पावन प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज से इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। बाबा बर्फानी के दर्शन-पूजन हेतु जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं।

अमित शाह ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा संपूर्ण यात्रा मार्ग पर मल्टी-लेयर सुरक्षा ग्रिड, QR कोड आधारित पंजीकरण, श्रद्धालुओं के ठहरने, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था की गई है, जिससे प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सुखद बनी रहे। उन्होंने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ पोस्ट समाप्त की।

Hot this week

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार, 5.40 करोड़ की मेथामफेटामाइन बरामद

Drug Bust: ग्रेटर नोएडा में दो नाइजीरियन महिलाएं गिरफ्तार,...

Topics

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को मजबूत करने के निर्देश

District Library: जिला पुस्तकालय में बढ़ेंगी सुविधाएं, ई-लाइब्रेरी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img