Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Rain Traffic Jam: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश से बचने के लिए ओवरब्रिज के नीचे रुके बाइक सवार, गौर सिटी गोलचक्कर पर लगा लंबा जाम

Rain Traffic Jam: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बारिश से बचने के लिए ओवरब्रिज के नीचे रुके बाइक सवार, गौर सिटी गोलचक्कर पर लगा लंबा जाम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी मॉल के पास रविवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। बारिश से बचने के लिए बड़ी संख्या में बाइक सवार फुटओवर ब्रिज के नीचे रुक गए, जिससे गौर सिटी गोलचक्कर पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। कुछ ही मिनटों में सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी देर तक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश शुरू होते ही बाइक सवारों ने गौर सिटी मॉल के सामने बने फुटओवर ब्रिज के नीचे अपनी गाड़ियां खड़ी करनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन जमा हो गए, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर गया और अन्य वाहनों की रफ्तार थम गई।

गौर सिटी सेंटर की ऊंची इमारत से किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। हालांकि इस दौरान पुलिस को ट्रैफिक जाम की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी। बारिश कम होते ही बाइक सवार वहां से निकल गए और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो गया।

स्थानीय निवासियों ने इस समस्या के लिए बुनियादी सुविधाओं की कमी को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अब तक पर्याप्त बस शेल्टर नहीं बनाए गए हैं। यदि बारिश के दौरान लोगों के रुकने की उचित व्यवस्था होती तो सड़क पर इस तरह का जाम नहीं लगता। लोगों ने प्राधिकरण से सार्वजनिक सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें