School Bus Checking: दो स्कूल बसें सीज, पांच के चालान किए

School Bus Checking: दो स्कूल बसें सीज, पांच के चालान किए

मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत परिवहन विभाग ने शनिवार को दादरी और बादलपुर क्षेत्र में स्कूल बसों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान दो निजी स्कूल बसों को सीज किया गया और पांच बसों के चालान किए गए।

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने बताया कि सीज की गई बसों के पास वैध परमिट नहीं था। वहीं जिन बसों के चालान किए गए, उनमें ड्राइविंग लाइसेंस का अभाव, लंबित रोड टैक्स और अग्निशमन उपकरणों में खामियां पाई गईं।

परिवहन विभाग ने बताया कि एक से 15 जुलाई तक पूरे उत्तर प्रदेश में स्कूल वाहनों की सुरक्षा, फिटनेस और परमिट की विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img