Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Vande Bharat Train Launch: जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, 5 घंटे में पूरा होगा सफर

Vande Bharat Train Launch

Vande Bharat Train Launch: जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, 5 घंटे में पूरा होगा सफर

रिपोर्ट: रवि डालमिया

जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को नया आयाम देते हुए जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अत्याधुनिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक मौके पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र प्रसाद समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू से श्रीनगर के बीच लगभग 267 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और यह सफर केवल 5 घंटे में पूरा होगा। इससे पहले इस रूट पर इतनी तेज और सुविधाजनक ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं थी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेल मंत्रालय के अनुसार, इस रूट पर कुल दो वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो सप्ताह में छह दिन सेवाएं देंगी। बुधवार को छोड़कर ये ट्रेनें नियमित रूप से संचालित होंगी। हालांकि इस सेवा का औपचारिक उद्घाटन कर दिया गया है, लेकिन आम यात्रियों के लिए नियमित संचालन 2 मई से शुरू होगा।

कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज 20 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा से 8 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन के साथ जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक का उद्घाटन किया था, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए अब 20 डिब्बों वाली बड़ी ट्रेन शुरू की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि पहले चल रही 8 डिब्बों वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती थी और वे पूरी तरह भर जाती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अधिक क्षमता वाली ट्रेन तैयार की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार और रेलवे के प्रयासों की तारीफ की।

इस नई सेवा के शुरू होने से न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा, बल्कि यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव भी मिलेगा। यह कदम जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने और विकास की गति को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें