महिला अधिकारी से मारपीट व अभद्रता करने पर मैनेजर निलंबित

अमर सैनी

नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के कार्यालय में महिला मैनेजर से मारपीट व अभद्रता करने के मामले में शासन ने कार्रवाई की है। इस मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर वर्क सर्किल-6 के मैनेजर कार्तिकेय जायसवाल को निलंबित कर दिया गया। आरोप है कि मैनेजर कार्तिकेय जायसवाल ने महिला मैनेजर से किसी अन्य सहकर्मी से बात करने पर मारपीट की। उसके चरित्र पर सवाल उठाते हुए मोबाइल पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे।

जानकारी के अनुसार महिला मैनेजर की नियुक्ति 4 मई को यमुना प्राधिकरण के वर्क सर्किल-6 में और आरोपी मैनेजर कार्तिकेय जायसवाल की नियुक्ति 8 मई को हुई थी। पीड़ित महिला मैनेजर 18 अप्रैल को अपने वर्क सर्किल के मैनेजर से बात कर रही थी, तभी कार्तिकेय जायसवाल वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। इस हमले में पीड़िता के सिर में चोट लग गई। इसकी शिकायत सीईओ से की गई। सीईओ ने मामले में पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच शुरू कर दी। कमेटी की जांच में आरोपी मैनेजर दोषी पाया गया, उसके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी गई। इस मामले में महिला मैनेजर के साथ हुई बदसलूकी को गंभीरता से लेते हुए शासन ने आरोपी मैनेजर कार्तिकेय जायसवाल को निलंबित कर दिया है। आरोप यह भी है कि कार्रवाई के बाद भी कार्तिकेय ने पीड़िता को धमकी दी है कि वह बहाल होने के बाद उसे सबक सिखाएगा। हालांकि कार्तिकेय जायसवाल ने कहा कि निजी बातचीत में पीड़िता से उसकी कहासुनी हुई थी, उसने उस पर हाथ नहीं उठाया और न ही उसके साथ बदसलूकी की। इस मामले में निलंबन की कार्रवाई के बाद कार्तिकेय के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img