Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

दिल्ली पुलिस ने चाकू मारकर लूटपाट करने वाले चार नाबालिक सहित पांच बदमाशों को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने चाकू मारकर लूटपाट करने वाले चार नाबालिक सहित पांच बदमाशों को पकड़ा
दिल्ली पुलिस ने चाकू मारकर लूटपाट करने वाले चार नाबालिक सहित पांच बदमाशों को पकड़ा

दिल्ली पुलिस ने चाकू मारकर लूटपाट करने वाले चार नाबालिक सहित पांच बदमाशों को पकड़ा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने चाकू मारकर लूटपाट करने वाले चार नाबालिक सहित पांच बदमाशों को पकड़ा है. आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है. आरोपी की पहचान वेस्ट विनोद नगर निवासी 23 वर्षीय तुषार के तौर पर हुई है. जबकि बाकी आरोपी की उम्र 14, 16 और 17 साल है. डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि नागलोई के रहने वाले 20 वर्षीय तौसीफ आनंद विहार बस अड्डे के पास तड़के 3 बजे बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान स्कूटी और मोटरसाइकिल सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तौसीफ के साथ लूटपाट की कोशिश की. उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने तौसीफ को चाकू मार कर घायल कर दिया और उनका मोबाइल लूट कर फरार हो गए. आरोपी के पास से लूट गया मोबाइल वारदात में इस्तेमाल स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद हो गया है. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लग रही है कि उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *