Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

बिहार में बृजभूषण सिंह के हेलीकॉप्टर की धान के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

बृजभूषण सिं
बिहार में बृजभूषण सिंह के हेलीकॉप्टर की धान के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

बिहार में बृजभूषण सिंह के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग

बिहार में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब कैसरगंज सांसद और पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर को खराब मौसम के कारण धान के खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह घटना उस समय हुई जब वे संदेश विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद दीनारा के लिए रवाना हो रहे थे।

उड़ान के दौरान बिगड़ा मौसम, पायलट ने दिखाई सूझबूझ

जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज हवाओं और बादलों के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। ऐसे में पायलट ने त्वरित निर्णय लेते हुए नजदीकी खेत में सुरक्षित लैंडिंग कराई।
बताया जा रहा है कि जिस समय हेलीकॉप्टर नीचे उतरा, उस समय खेत में किसान धान की कटाई कर रहे थे, जो अचानक इस नजारे को देखकर घबरा गए।

सभी यात्री सुरक्षित, बृजभूषण सिंह ने जताया आभार

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। खुद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने अपने पायलट की सूझबूझ की सराहना करते हुए लिखा कि “पायलट ने समय पर सही निर्णय लिया, जिससे सभी की जान बच गई।”

घटना का वीडियो आया सामने

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हेलीकॉप्टर को खेत में उतरते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सांसद की कुशलक्षेम जानी। प्रशासन ने भी तत्काल टीम भेजकर स्थिति की जांच की।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Alok Srivastava

संबंधित खबरें