Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

मोदी जी को महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा की चिंता करनी चाहिए, लेकिन उनको केजरीवाल का मनोबल तोड़ने की चिंता है- नील गर्ग

 

चंडीगढ़, 23 अप्रैल(कोमल रमोला ) आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों की पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का धन्यवाद किया और कहा कि अरविंद केजरीवाल को एक साज़िश के तहत जानबूझकर इन्सूलिन नहीं दिया जा रहा था।

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि हम कोर्ट के शुक्रगुजार हैं कि कोर्ट के आदेश के कारण आज अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन दी गई।

नील गर्ग ने कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बनी है तब से लगातार देश को लोकतंत्र से तानाशाही की तरफ धकेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि कि भाजपा देश में सिंगल पार्टी सिस्टम लागू करना चाहती है। वह चाहती है कि देश में कोई विपक्षी पार्टी हो ही नहीं। इसीलिए विरोधी पार्टियां और नेताओं को जेल में डालकर उन्हें खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को बिना किसी सबूत के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया ताकि वह लोकसभा चुनावों में प्रचार नहीं कर सकें। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को सिर्फ इसलिए जेल में डाला गया है क्योंकि उन्होंने हिंदुस्तान की राजनीति में एक नई सोच पैदा की, जिसकी सोच में आमलोग हैं। वह शिक्षा और स्वास्थ्य की बात करते थे। वह नौजवानों को रोजगार देने की बात करते थे। वह लोगों को मुफ्त बिजली और पानी देने की बात करते थे।

इन्होंने मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को जानबूझकर जेल में डाला हुआ है। जबकि सत्येन्द्र जैन दिल्ली में सेहत क्रांति लेकर आए और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को वर्ल्ड क्लास बना दिया। मनीष सिसोदिया के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की चर्चा अमेरिका तक होती है। भाजपा से ये बर्दाश्त नहीं हुआ इसलिए उन्हें बिना किसी कसूर से के डेढ़ साल से जेल में डाला हुआ है।

उन्होंने कहा कि आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खुद कहा कि ईडी के पास उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है इसलिए इन्हें बरी किया जाता है। संजय सिंह को सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अडानी के खिलाफ बोलते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां पीएमओ के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा के इशारे पर ईडी ने अरविंद केजरीवाल की फर्जी डाइट चार्ट जारी किया।
जबकि सबको पता है कि अरविंद केजरीवाल काफी लम्बे समय से डायबिटीज के मरीज हैं। इसलिए उन्हें इंसुलिन की जरूरत है, फिर भी उन्हें साजिश के तहत इन्सुलिन नहीं दिया जा रहा था। इसलिए पिछले 10 दिनों से उनका शुगर लेवल बहुत ज्यादा हाई चल रहा था और यह सब काम बीजेपी और पीएमओ के इशारे पर हो रहा था।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह खुद सीसीटीवी लिंक के माध्यम से जेल में अरविंद केजरीवाल की गतिविधियों की पड़ताल कर रहे हैं। यह बेहद अनुचित और गैर कानूनी है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी और कहा कि अगर कल को जेल में अरविंद केजरीवाल के साथ कोई अनहोनी होती है तो सीधे तौर पर इसके जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *