करोड़ों के ऑर्डर पाकर उत्साहित हुईं एक्‍सपोर्ट कंपनियां

ग्रेटर नोएडा, 29 सितंबर : इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्‍तर-प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में करोड़ों के ऑर्डर पाकर एक्‍सपोर्ट कंपनियां बहुत खुश हैं। अधिकांश एक्‍सपोर्ट कंपनियां ऐसी रहीं, जिन्‍हें उम्‍मीद से ज्‍यादा ऑर्डर मिले। यहां तक कि कई स्‍टार्टअप्‍स को भी करोड़ों के ऑर्डर मिले हैं, जिससे ऐसे नए कारोबारियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। खासकर, अंतर्राष्‍ट्रीय ऑर्डर मिलने से तो एक्‍सपोर्टर्स में अच्‍छा-खास उत्‍साह देखने को मिला। कारोबार को कई गुना बूम मिलने की वजह से उन्‍होंने ट्रेड शो जैसा अंतर्राष्‍ट्रीय आयोजन करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार की जमकर सराहना की।

योगी सरकार की पहल से कारोबार के लिए खुले नए द्वार
ट्रेड शो में पहले ही दिन ही एक्‍सपोर्टर्स को अच्‍छा–खासा रिस्‍पांस मिलने लगा था, लेकिन शनिवार और रविवार को कारोबारी इतने व्‍यस्‍त रहे कि उन्‍हें या तो ऑर्डर-पर-ऑर्डर मिल रहे थे या फिर उनके स्‍टॉल्‍स पर बॉयर्स की काफी भीड़ जुट रही थीं। ऐसे में, उन्‍होंने न केवल स्‍टॉल से अपना कारोबार किया, बल्कि ऑर्डर मिलने से भी उनके कारोबार को नई गति मिली। लिहाजा, ट्रेड शो ने उनके कारोबार के लिए नए द्वार खोले। एक्‍सपोर्ट पवेलियन में हर तरह की कंपनियों को बॉयर्स का अच्‍छा-खासा रिस्‍पांस मिला।

बिरला एयरकॉन को मिला 100 करोड़ का ऑर्डर
वाटर कूलर, डीप फ्रीजर, कॉमर्शियल रेफरेजेटर व इससे संबंधित उत्‍पादों का कारोबार करने वाली बिरला एयरकॉन को 100 करोड़ का ऑर्डर मिला। इससे कंपनी के प्रतिनिधियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। कंपनी के प्रबंध निदेशक पीके जैन ने कहा, 100 करोड़ का ऑर्डर इस ट्रेड शो जैसे आयोजन की वजह से ही संभव हो पाया। उन्‍होंने कहा कि हमने पिछले साल भी ट्रेड शो में अपना स्‍टॉल लगाया था, जब हमें 50 करोड़ के ऑर्डर मिले थे, लेकिन इस बार पिछले साल से दोगुना कारोबार करने की हमें बहुत खुशी है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश को कारोबार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में प्रदेश की योगी सरकार की पहल इसमें महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

गुलाबी मीनाकारी को मिला पांच करोड़ का ऑर्डर
बनारस गुलाबी मीनाकारी को इस ट्रेड शो में पांच करोड़ का ऑर्डर मिला है, जिससे कारोबारियों की खुशी का ठिकाना नहीं है। कारोबारी रोशन विश्‍वकर्मा ने बताया कि यह प्‍लेटफॉर्म इतना बड़ा हो सकता था, इसकी मैंने कल्‍पना भी नहीं की थी। उन्‍होंने कहा कि पिछले पांच दिनों के दौरान उन्‍हें पांच करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं, इसमें एक रानी हार बनाने का भी ऑर्डर शामिल है, जिसकी कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार की जितनी सराहना की जाए कम है।

प्रदेश सरकार की पहल शानदार
मुरादाबाद में डैजल ग्‍लोबल के प्रमुख अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह शानदार पहल है। उन्‍होंने कहा कि शायद ही देश के दूसरे हिस्‍सों में इस तरह के ट्रेड शो आयोजित होते होंगे। उन्‍होंने कहा, ऐसे आयोजन से नए एन्‍टरप्रिन्‍योर्स को प्रोत्‍साहन मिलता है। उन्‍होंने कहा, हमें यहां ग्राहक भी मिल रहे हैं और बड़े स्‍तर पर ऑर्डर भी मिल रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि इस ट्रेड में शो में उन्‍होंने लाखों का व्‍यवसाय किया है। यह केवल प्रदेश की योगी सरकार की पहल की वजह से ही संभव हो पाया है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img