Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिलासपुर में अवैध निर्माण हटाया, 37.5 करोड़ का बुल्डोजर से ध्वस्त

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बिलासपुर में अवैध निर्माण हटाया, 37.5 करोड़ का बुल्डोजर से ध्वस्त

Noida। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र बिलासपुर में लगभग 18,770 वर्ग मीटर जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 37.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीम ने की।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर क्षेत्र के खसरा नंबर 100, 104 और 105 की जमीन पर कुछ कालोनाइजर ने बिना अनुमति घर और बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग करने की कोशिश की थी। प्राधिकरण ने इस अवैध निर्माण पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बुल्डोजर से सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए किसी भी तरह का निर्माण करना सख्त मना है। उन्होंने जनता से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से पूरी जानकारी अवश्य लें, ताकि कोई आर्थिक नुकसान न हो।

महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि बिलासपुर के खसरा संख्या 100, 104 और 105 में अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। इसके बाद भूलेख विभाग के ओएसडी रामनयन सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह और उनकी टीम ने प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई पूरी की।

अधिकारियों ने दोबारा इस तरह का निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से यह संदेश गया कि ग्रेटर नोएडा में भूमि के अवैध अधिग्रहण और निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह कदम क्षेत्रीय नियोजन और भूमि सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अहम माना जा रहा है और भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने में मदद करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें