Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Metro: नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो विस्तार, चार नए स्टेशन होंगे

Noida Metro: नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो विस्तार, चार नए स्टेशन होंगे

Noida। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो सेवा का विस्तार किया जाएगा, जिससे यहां के नागरिकों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जाम से राहत मिलेगी। इस विस्तार में कुल चार नए स्टेशन बनाए जाएंगे और सेक्टर-61 स्टेशन को कॉमन स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जो दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) का ज्वाइंट स्टेशन होगा। इसे जंक्शन की तरह तैयार किया जाएगा, ताकि यात्रियों के लिए बदलते मार्गों और कनेक्टिविटी की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके।

इस मेट्रो विस्तार से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। यात्री अब सेक्टर-61 से आसानी से ग्रेटर नोएडा वेस्ट जा सकेंगे। इसके अलावा, एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। इस रूट में आरआरटीएस लाइन सरायकाले खां से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 होकर नॉलेज पार्क-5 तक जाएगी और नॉलेज पार्क-5 में गाजियाबाद से प्रस्तावित आरआरटीएस से कनेक्ट करेगी, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचना और आसान होगा।

सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि इस रूट के बनने से करीब 1.25 लाख से अधिक लोगों को फायदा होगा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा से आने वाले लोगों के लिए यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा अधिक सस्ती, तेज और सुविधाजनक होगी। बजट की बात करें तो केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मिलकर इस परियोजना का वित्त पोषण करेंगे।

मेट्रो एक्सटेंशन लाइन लगभग 6 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें कुल चार स्टेशन शामिल होंगे – सेक्टर-61, सेक्टर-70, सेक्टर-123 और सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट। पूरा कारिडोर एलिवेटेड ट्रैक पर होगा और यह आरआरटीएस से कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

सीईओ कृष्णा करुणेश ने आगे बताया कि ग्रेटर नोएडा डिपो से जुनपत और बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक की डीपीआर पहले ही केंद्र सरकार ने अप्रूव कर दी है। इन दोनों रूटों की डिटेल्ड डिजाइनिंग और सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में दोनों रूटों का एक साथ शिलान्यास अगले महीने तक संभव होगा।

इस मेट्रो विस्तार से ना केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि क्षेत्र के विकास और पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को मजबूती भी मिलेगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें