Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Nuh development rally: मुख्यमंत्री ने दी नूंह जिला को अनेक सौगातें, 47 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

Nuh development rally: मुख्यमंत्री ने दी नूंह जिला को अनेक सौगातें, 47 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन

रिपोर्ट :कोमल रमोला
चंडीगढ़ 15 फरवरी — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला नूंह में अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने विकास रैली को भी संबोधित किया। रविवार को नूंह जिला के तावड़ू स्थित अनाजमंडी में विकसित सोहना-तावड़ू विकास रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री ने जिला नूंह व सोहना विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया ।

मुख्यमंत्री ने 47 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया जिससे शिक्षा, खेल सहित अन्य आधारभूत ढांचे से संबंधित विकास को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ 58 लाख रुपए की पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिसमें एमडीए की 2 करोड़ 62 लाख रुपये से 10 गांवों में पुस्तकालयों के निर्माण, नूंह में करीब 15 करोड़ 46 लाख रुपए से बनने वाली जिला लाइब्रेरी कम एक्सीलेंस सेंटर तथा करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये से बनने वाले सीईओ एमडीए के रेजिडेंस, एम3एम के करीब 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मकबरा परिसर संक्षरण तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से गांव झामुवास में स्टेडियम के पुनर्विकास के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने 21 करोड़ 27 लाख की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया जिस में एमडीए की ओर से करीब एक करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से जिला के करीब 25 सरकारी स्कूलों में बनाए खेल मैदान, अरावली संरक्षित वन क्षेत्र में करीब एक करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से बने तीन अर्थन डैम/वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाएं एवं सात क्रेट वायर संरचना, 4 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से तैयार जिला के 40 सरकारी स्कूलों व 17 पीएचसी व 6 सीएचसी में हाइब्रिड सोलर पावर प्लांट, दो करोड़ रुपये की लागत से मेवात क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु गांव मढ़ी, खंड नगीना में बनाए नीट/जेईई कोचिंग सेंटर, करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जिला के सरकारी स्कूलों में स्थापित फैशियल बायोमेट्रिक अटैंडेंस सिस्टम, एक करोड़ की लागत से एचएलजी राजकीय कॉलेज तावड़ू में बनाए छ: नए क्लास रूम, तावड़ू मंडी में 24 लाख रुपए में बनी अटल किसान कैंटीन, एम3एम द्वारा 3 करोड़ 65 लाख रुपए से बनाए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावड़ू व वार्ड नंबर-9 तावड़ू में एक करोड़ 90 लाख रुपए से बनाए तालाब तथा सोहना स्थित फव्वारा चौक के एक करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से किए नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण, सोहना के गांव सेजावास में बने बूस्टिंग शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें