Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नोएडा में महागुन मंत्रा खरीदारों का प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा 2 सोसायटी के फ्लैट खरीदारों ने सेक्टर-63 स्थित बिल्डर के दफ्तर पर धरना दिया।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा 2 सोसायटी के फ्लैट खरीदारों ने सेक्टर-63 स्थित बिल्डर के दफ्तर पर धरना दिया।

अमर सैनी

नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा 2 सोसायटी के फ्लैट खरीदारों ने सेक्टर-63 स्थित बिल्डर के दफ्तर पर धरना दिया। लोगों ने कहा कि बिल्डर ने उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फ्लैट मिलने के दो साल बाद भी नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन महागुन मंत्रा 2 सोसायटी के फ्लैट खरीदारों का कहना है कि इस प्रदर्शन का मुख्य कारण फ्लैट मिलने के दो साल बाद भी रजिस्ट्रेशन न होना है। जब तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं होती, तब तक वे दफ्तर पर धरना जारी रखेंगे।
फ्लैट खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर महागुन के एमडी अमित जैन ने जुलाई में हुई मीटिंग में सितंबर के पहले हफ्ते तक रजिस्ट्रेशन शुरू करने का वादा किया था। लेकिन अब सितंबर का पहला हफ्ता बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महागुन में बन चुके हैं 1100 फ्लैट घर खरीदार उमा शंकर शुक्ला ने कहा कि महागुन में 1100 फ्लैट बन चुके हैं। इन फ्लैटों की कीमत 60 लाख से लेकर 3 करोड़ तक है। अभी तक इनका पंजीकरण नहीं हुआ है। निवासियों का मानना है कि बिल्डर जानबूझकर पंजीकरण प्रक्रिया में देरी कर रहा है। उनका कहना है कि बिना पंजीकरण के फ्लैटों को दोबारा बेचने पर बिल्डर कई तरह के शुल्क लगाता है और पहले खरीदारों से लाखों रुपए अतिरिक्त वसूलता है। वे अपने कानूनी अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे और पंजीकरण प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करने की मांग करते रहेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *