Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Fire: न्यू उस्मानपुर में मकान में लगी आग से महिला की मौत, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi Fire: न्यू उस्मानपुर में मकान में लगी आग से महिला की मौत, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह कॉलोनी में आज सुबह आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह हादसा सुबह करीब 7 बजे गली नंबर 3 में स्थित एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ, जहां आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

दमकल विभाग ने आग की गंभीरता को देखते हुए चार फायर टेंडर मौके पर भेजे। कई मिनटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग लगते ही पूरा मकान धुएं और लपटों से भर गया था, जिससे दमकल कर्मियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में खासा संघर्ष करना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, जिस मकान में आग लगी, वहां 40 वर्षीय महिला मंजू जैन पत्नी आदेश जैन मौजूद थीं। दमकलकर्मियों ने उन्हें भारी धुएं के बीच घर से बाहर निकालकर जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत दम घुटने या जलने से हुई है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस हर कोण से मामले की जांच में जुटी है, जिसमें शॉर्ट सर्किट, गैस लीकेज या अन्य किसी संदिग्ध वजह की भी जांच की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें