Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

 

चंडीगढ़, 23 अप्रैल(कोमल रमोला )

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब को मंगलवार जालंधर में उस समय ओर मजबूती मिली, जब भाजपा एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष रॉबिन सांपला भारतीय जनता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए। रॉबिन सांपला जालंधर के बड़े युवा एससी नेता हैं, जिनकी युवाओं के बीच अच्छी खासी पकड़ है।

सीएम भगवंत मान ने पूर्व मंत्री विजय सांपला के करीबी रिश्तेदार रॉबिन सांपला को आधिकारिक तौर पर आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने रॉबिन सांपला का आप परिवार में स्वागत किया। रॉबिन सांपला का समर्थन जालंधर में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को और मजबूत करेगा।

वहीं उनके भाजपा छोड़ने से पार्टी जालंधर में और कमजोर हो जाएगी। रॉबिन सांपला भाजपा के एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष भी थे और उनके जाने का मतलब यह भी है कि भाजपा को जालंधर में महत्वपूर्ण वोट शेयर का नुकसान होगा। जालंधर की हॉट सीट पर आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। आम आदमी पार्टी ने पवन कुमार टीनू को जालंधर से अपना उम्मीदवार बनाया है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद रॉबिन सांपला ने कहा कि आम आदमी पार्टी वह पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के साथ डट कर खड़ी है। आम आदमी पार्टी आम आदमी, गरीबों और दलितों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार बिना किसी भेदभाव के पंजाब के हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका कोई महत्व नहीं है। वह केवल भ्रष्ट नेताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुए हैं और वह लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत दर्ज करवाने के लिए जालंधर में दिन रात कड़ी मेहनत करेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *