Express Train Stone Pelting Case: एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वंदे भारत भी बनी थी निशाना

Express Train Stone Pelting Case: एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वंदे भारत भी बनी थी निशाना

नोएडा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों पर पत्थरबाजी की लगातार हो रही घटनाओं का खुलासा करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई चिपियाना और मारीपत रेलवे स्टेशन के बीच हुई दो गंभीर घटनाओं की जांच के बाद की गई, जिनमें ट्रेनों के शीशे तोड़े गए थे और यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी।

जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर को ट्रेन संख्या 12309 जब दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग से गुजर रही थी, उसी दौरान चिपियाना और मारीपत स्टेशन के बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थरबाजी की गई। पत्थर लगने से कोच के शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि उस समय किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई थी। इस घटना की शिकायत तुरंत आरपीएफ कोतवाली में दर्ज कराई गई थी और जांच शुरू कर दी गई थी।

इसके बाद 26 जनवरी को एक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जब हाईस्पीड और अत्याधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी उसी क्षेत्र में पत्थर फेंके गए। पत्थर लगने से ट्रेन का शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में भी यात्री बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लगातार दो घटनाओं के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं।

आरपीएफ की विशेष टीम गठित कर आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रेलवे ट्रैक के आसपास गश्त तेज की गई। जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर अलीगढ़ जनपद के अतरौली गांव निवासी आकाश को मारीपत रेलवे स्टेशन के समीप भूरिया नाले के पास संदिग्ध हालत में घूमते हुए गिरफ्तार किया गया।

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने शरारतन ट्रेन पर पत्थर फेंके थे, जिससे शीशे टूट गए। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं इस वारदात में उसके साथ अन्य लोग तो शामिल नहीं थे।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चलती ट्रेन पर पत्थर फेंकना गंभीर आपराधिक कृत्य है, जिससे यात्रियों की जान को सीधा खतरा होता है। इस तरह की हरकतों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ ने यात्रियों से भी अपील की है कि यदि रेलवे ट्रैक के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत सूचना दें।

लगातार बढ़ती पत्थरबाजी की घटनाएं रेलवे सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही हैं। हालांकि इस गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि इस रेलखंड पर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img