Noida: नोएडा में डीटीसी और फीडर बस सेवा का विस्तार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलेगा बेहतर सुविधा

Noida: नोएडा में डीटीसी और फीडर बस सेवा का विस्तार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मिलेगा बेहतर सुविधा

Noida। नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार और नोएडा प्राधिकरण के बीच जल्द ही डीटीसी बस सेवा के विस्तार पर समझौता होने की संभावना है। वर्तमान में दिल्ली की डीटीसी बसें नोएडा के कुछ प्रमुख रूटों तक ही चलती हैं, जिनका रोजाना हजारों लोग इस्तेमाल करते हैं। प्राधिकरण की योजना है कि इन बसों का रूट और बड़ा किया जाए और साथ ही इनर सेक्टरों के लिए फीडर बस सेवा भी शुरू की जाए।

सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि शासन स्तर पर दिल्ली सरकार के साथ बातचीत की जा रही है। इस विस्तार के तहत डीटीसी बसें नोएडा के आउटर सर्किल में चलेंगी, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और लोगों को बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा मिलेगी। वर्तमान में डीटीसी बसें डीएनडी से प्रवेश कर रजनीगंधा और सेक्टर-62 तक जाती हैं। सेक्टर-16 में डीटीसी का डिपो भी स्थित है। प्राधिकरण की योजना है कि भविष्य में ये बसें सेक्टर-62, ग्रेटर नोएडा के परिचौक और ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक जाएं।

नोएडा के इनर सेक्टरों के लिए फीडर बस सेवा भी शुरू की जाएगी। यह फीडर बस ई-बस योजना के तहत शासन द्वारा नोएडा प्राधिकरण को उपलब्ध कराई जाएगी। पहले 500 बसें मिलने वाली थीं, जिनमें से 300 बसें नोएडा के लिए और बाकी ग्रेटर नोएडा तथा यमुना क्षेत्र के लिए निर्धारित थीं। अब टेंडर प्रक्रिया दोबारा चल रही है और पहले फेज में करीब 100 फीडर बसें नोएडा प्राधिकरण को मिलेंगी। इनका संचालन इनर सेक्टरों में किया जाएगा, जिससे छोटे और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बढ़ेगी।

नोएडा में मेट्रो के अलावा सिटी बसों का संचालन बेहद आवश्यक है। इसी दिशा में डीटीसी और फीडर बस सेवा को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इस योजना से रोजाना करीब 2 से 3 लाख लोगों को बेहतर और सस्ती पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा का लाभ मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम ना केवल यात्रियों के लिए सहूलियत बढ़ाएगा बल्कि शहर में यातायात और ट्रैफिक प्रबंधन को भी सुधारने में मदद करेगा।

यह पहल नोएडा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को मजबूत बनाने और लोगों को सुरक्षित, तेज और किफायती यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img