Yamuna City investment: यमुना सिटी में जापानी निवेश, ₹200 करोड़ लगाएगी क्यूपी कॉर्पोरेशन, जेवर एयरपोर्ट के पास फूड प्रोसेसिंग संयंत्र

Yamuna City investment: यमुना सिटी में जापानी निवेश, ₹200 करोड़ लगाएगी क्यूपी कॉर्पोरेशन, जेवर एयरपोर्ट के पास फूड प्रोसेसिंग संयंत्र

यमुना सिटी में जापानी निवेश: क्यूपी कॉर्पोरेशन लगाएगी ₹200 करोड़ का फूड प्रोसेसिंग संयंत्र, जेवर एयरपोर्ट के पास मिली जमीन
नोएडा।जापान की कंपनी क्यूपी कॉर्पोरेशन यमुना सिटी में फूड प्रोसेसिंग संयंत्र लगाएगी। फूड प्रोसेसिंग संयंत्र लगाने के लिए आठ से 10 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और जापान की कंपनी 200 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इससे विदेशी निवेश आने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कंपनी प्रबंधन संयंत्र लगाने के लिए जल्द प्रस्ताव देगा।

जापान के प्रतिनिधिमंडल ने यहां यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की और औद्योगिक पार्कों का निरीक्षण करने के बाद यहां निवेश की इच्छा जताई। यमुना सिटी का यह तीसरा फूड प्रोसेसिंग संयंत्र होगा। इससे पहले दो कंपनियों पतंजलि और इनोवा फूड पार्क के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है।

प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक क्यूपी कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को यमुना सिटी का बुनियादी संसाधन पसंद आया है। बैठक में विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शीघ्र ही कंपनी के निदेशक मंडल के समक्ष निवेश से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में प्राधिकरण के एसीईओ शैलेंद्र कुमार भाटिया और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अमेरिका, चीन समेत 79 देशों में सक्रिय क्यूपी कॉर्पोरेशन जापान की वैश्विक फूड प्रोसेसिंग कंपनी है, जो अपने एग-योल्क आधारित मेयोनीज और उमामी स्वाद प्रोफाइल के लिए जानी जाती है। जापान में लगभग 60 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रखने वाली यह कंपनी अमेरिका, चीन, वियतनाम, थाईलैंड समेत 79 से अधिक देशों में सक्रिय है। कंपनी स्वास्थ्यवर्धक खाद्य उत्पादों के साथ फ्रूट जैम, सॉस और फ्रूट सॉल्यूशंस आदि बनाती है।

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि दो कंपनियों को पहले ही जमीन दी जा चुकी है। पहली पतंजलि है। उन्होंने बताया कि यमुना सिटी के सेक्टर-24 और सेक्टर-24ए में पतंजलि आयुर्वेद को 430 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। पतंजलि ने मेगा फूड पार्क के साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिट का निर्माण शुरू कर दिया है। यहां 10 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता की डेयरी स्थापित की जाएगी। यहां चीज, पनीर समेत बड़ी मात्रा में दुग्ध उत्पाद बनाए जाएंगे। दूसरी कंपनी इनोवा फूड पार्क कोलार (कर्नाटक) सेक्टर-24 में 30 एकड़ भूमि में एग्रो हब (कृषि निर्यात केंद्र) केंद्र खोलेगी। यहां कृषि और बागवानी उत्पादों की जांच, ग्रेडिंग और पैकेजिंग की आधुनिक सुविधाएं होंगी। एग्रो हब की कार्गो टर्मिनल से दूरी करीब 10 किलोमीटर होगी, जिससे सामान का परिवहन तेज और सस्ता होगा। उन्होंने बताया कि जापान के प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। क्यूपी कॉर्पोरेशन से प्रस्ताव मिलने के बाद उसकी जांच की जाएगी। फिर इसे बोर्ड और उद्योग विभाग से औपचारिक स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img