Samajwadi Party: सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, अखिलेश यादव की रैली गौतमबुद्ध नगर में

Samajwadi Party: सपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, अखिलेश यादव की रैली गौतमबुद्ध नगर में

Noida। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी गौतमबुद्ध नगर से चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी, जहां 29 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस रैली और चुनाव तैयारियों को लेकर जिला संगठन पूरी तरह सक्रिय है।

सोमवार को सपा के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। इसी क्रम में जिले में संगठन का विस्तार भी किया गया है। संगठन विस्तार के तहत विक्रम लोहिया को जिला प्रवक्ता और जितेंद्र टाइगर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाटी ने बताया कि अखिलेश यादव की रैली गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी विधानसभा क्षेत्र से होगी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा जिले और आसपास के कई बड़े नेता, हजारों कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।

गौतमबुद्ध नगर में सपा का प्रदर्शन पारंपरिक रूप से कमजोर रहा है और यहां पार्टी ने अब तक लोकसभा या विधानसभा चुनाव नहीं जीते हैं। इसके बावजूद, सपा ने इसी जिले से अपने विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने का फैसला किया है।

अखिलेश यादव की रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस अवसर पर अखिलेश यादव जिले के किसानों, युवाओं और अन्य वर्गों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img