Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 9 जालसाज गिरफ्तार

पंकज और मनप्रीत कौर ठगी का गिरोह चलाते थे
पंकज और मनप्रीत कौर ठगी का गिरोह चलाते थे

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर 63 थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले 9 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये फर्जी कॉल सेंटर में काम करते थे। ये विदेश में नौकरी का झांसा देकर लोगों को फंसाते थे। इसके बाद उनसे पैसे ऐंठ लेते थे। पैसे मिलने के बाद ये कॉल करते थे। इनके पास से 24 लैपटॉप, 1 एप्पल टैब, स्वाइप मशीन, पेमेंट क्यूआर कोड, 10 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। अब तक इन्होंने 300 से ज्यादा लोगों से ठगी करने की बात कबूली है।

डीसीपी मनीष अवस्थी ने बताया, 20 दिन पहले सेक्टर 63 में केरल निवासी प्रमोद राघवन ने शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले शख्स ने उनसे कहा कि कनाडा में उनकी सुपरवाइजर की जॉब है। अगर वे इच्छुक हैं तो उन्हें दिए गए नंबर पर सिक्योरिटी मनी के तौर पर 70 हजार रुपये भेजने होंगे। उन्होंने हामी भर दी। जिसके बाद कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें एक नंबर दिया और ऑनलाइन पैसे भेजने को कहा। उन्होंने दिए गए नंबर पर पैसे ट्रांसफर कर दिए। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब व्यक्ति ने कॉल नहीं की तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने दिए गए नंबर पर कॉल किया। जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।

पंकज और मनप्रीत कौर ठगी का गिरोह चलाते थे

डीसीपी के मुताबिक, पुलिस ने उसी समय केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की। जांच करने पर सेक्टर-63 के ई-ब्लॉक में BEYOND SPARK OVERSEAS नाम की कंपनी मिली। इस कंपनी के कर्मचारी लोगों को कॉल करते थे। वे लोगों को कनाडा और सर्बिया समेत दूसरे देशों में स्टोर कीपर, स्टोर सुपरवाइजर, एडमिन आदि की नौकरी दिलाने का लालच देते थे। पुलिस ने आज फोर्स के साथ कंपनी पर छापा मारा। यहां से 6 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान पंकज कुमार, सोनू कुमार, राहुल सरोज, मनप्रीत कौर, प्रशंसा कुलश्रेष्ठ, दीपाली, महिमा अग्रवाल ममता यादव तनिष्का शर्मा के रूप में हुई है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम से निकालते थे डिटेल

डीसीपी के मुताबिक छापेमारी के दौरान पकड़े गए व्यक्ति सोनू कुमार ने बताया कि वह कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह कंपनी के डायरेक्टर पंकज और मनप्रीत कौर के निर्देश पर फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि से ऐसे लोगों की डिटेल निकालता है। ये वे लोग हैं जो विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं। इसके बाद कंपनी की सेल्स टीम में बैठे लोग कॉल और व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। ये लोग अब तक 300 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं।

एक साल से चला रहे थे कॉल सेंटर

कंपनी डायरेक्टर पंकज ने बताया कि यह कंपनी उनकी पत्नी मनप्रीत कौर के नाम पर रजिस्टर्ड है। आवेदक को अपनी बातों पर यकीन दिलाने के लिए हम गूगल से अपने उन परिचितों के वीजा और ऑफर लेटर निकाल लेते थे जो पहले से कनाडा जा चुके हैं। इसके बाद हम अपनी कंपनी के ग्राफिक डिजाइनर राहुल सरोज से सैंपल ऑफर लेटर, वीजा और अन्य दस्तावेजों की फोटो बदलवाकर आवेदकों को भेज देते थे। जो भी आवेदक की फाइल उनके पास आती थी, हम उसे जॉब पोर्टल पर अपलोड कर देते थे। ताकि आवेदक को सूचित किया जा सके कि उसकी फाइल आगे की प्रक्रिया के लिए आव्रजन विभाग को भेज दी गई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *