Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

4 अप्रैल से हर दिन नोएडा में चलेगा सफाई अभियान

-प्राधिकरण ने जारी किया विभागीय रोस्टर
-अलग-अलग काम को तय दिन में करना होगा पूरा

अमर सैनी

नोएडा। सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की टीमें 4 अप्रैल से हर दिन सड़कों पर उतरेंगी। अधिकारी फील्ड में जाकर काम का जायजा लेंगे। महाप्रबंधक जल, उप महाप्रबंधक सिविल, विद्युत यांत्रिक से लेकर 8 वरिष्ठ प्रबंधक को इस निरीक्षण के लिए चुना गया है। इसके साथ ही शहर का क्षेत्र भी बांट दिया गया है। यह अधिकारी निरीक्षण कर जो समस्याएं या शिकायतें बताएंगे उनके निपटारा के लिए विभागों की समय-सीमा भी तय कर दी गई है।
तय समय में निपटारा न करने वाले विभागों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक सफाई व्यवस्था के लिए नियमित निरीक्षण करेंगे। एसीईओ भी हर 3 दिन में निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। जिम्मेदारी निरीक्षण में मिलने वाली उस क्षेत्र की समस्याओं को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट तैयार करने की अधिकारी की होगी। फिर समस्याओं के निपटारा की फोटो के साथ विभागों को दिखाकर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *