Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Encroachment Drive: आनंद विहार बस टर्मिनल के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध दुकानें और ठेले हटाए गए

Anand Vihar encroachment drive, MCD anti encroachment action,

Delhi Encroachment Drive: आनंद विहार बस टर्मिनल के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध दुकानें और ठेले हटाए गए

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और लगातार लगने वाले यातायात जाम को देखते हुए दिल्ली नगर निगम ने आज आनंद विहार बस टर्मिनल के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। दिल्ली पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई, जहां अवैध रूप से लगी दुकानों, ठेलों और अस्थायी निर्माणों को हटाया गया। निगम को इस इलाके में अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही थी।

नगर निगम की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से किए गए कब्जों को हटाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों की मदद ली गई और कई अवैध ढांचों को मौके पर ही तोड़ दिया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि कई अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी किए जा चुके थे, लेकिन उसके बावजूद अवैध कब्जे नहीं हटाए गए, जिसके बाद सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

यह अभियान मुख्य रूप से प्रदूषण नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम जनता को पैदल चलने में होने वाली परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से चलाया गया। अतिक्रमण के कारण बस टर्मिनल के आसपास अक्सर लंबा जाम लग जाता था, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

आनंद विहार की निगम पार्षद मोनिका पंत ने बताया कि बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। खासकर शाम के समय यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता था और सड़कों पर दुकानों व स्ट्रीट वेंडरों के कब्जे के कारण जाम की स्थिति बन जाती थी। इससे न सिर्फ आम लोगों को परेशानी होती थी, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को बोर्ड समिति के सामने भी उठाया गया था।

निगम पार्षद ने साफ कहा कि भविष्य में भी ऐसे अतिक्रमण विरोधी अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि इससे आनंद विहार इलाके में यातायात और प्रदूषण की स्थिति में सुधार होगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें