Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi School: स्कूल के दौरे पर पहुंचे मनीष सिसोदिया और मंत्री आतिशी, छात्रों से की बातचीत

स्कूल के दौरे पर पहुंचे मनीष सिसोदिया और मंत्री आतिशी, छात्रों से की बातचीत

रिपोर्ट: रवि डालमिया

जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने आज अपने पटपड़गंज विधानसभा स्थित वेस्ट विनोद नगर राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री आतिशी मौजूद थी। स्कूल में मनीष सिसोदिया और आतिशी अपने बच्चों से बातचीत की इसके साथ ही स्कूल प्रशासन से शिक्षा समेत अन्य तमाम विषय पर जानकारी ली. इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं और आज सुबह मैं अपने भगवान से आकर मिला। उन्होंने कहा कि पिछले 17 महीनों से में स्कूल में आकर बच्चों और शिक्षकों से नहीं मिल पा रहा था। लेकिन आज मैं फिर से स्कूल आया और बच्चों से मिला और उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि पिछले 17 महीने में एजुकेशन का जो काम चल रहा था। पहले से उसको और गति मिली है। बच्चों और टीचर से मिलकर भी पता चला जिन स्कूलों में शिलान्यास का पत्थर लगाकर में गया था। वह स्कूल अब बन कर तैयार हो गया है। इसका उद्घाटन भी कर दिया गया है। जेल में भी इसकी जानकारी समाचार पत्रों पढ़कर मुझे बहुत सुकून मिलती थी। मनीष सिसोदिया ने बताया कि 17 महीना में 20 स्कूल बिल्डिंग शुरू हो गई है। नया स्पोर्ट्स स्कूल शुरू हो गया है। वहां बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आर्मी स्पोर्ट्स प्रिपेरटॉरी स्कूल के पहले बैच में पढ़ने वाले 64 बच्चों में से 32 बच्चे एनडीए क्वालीफाई हुए हैं और उसमें से 8 बच्चे फाइनली जाकर सेकंड लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा कर रहें है। सिसोदिया ने कहा कि में जेल में प्रार्थना करता था कि मुझे भले ही जेल में डाल दिया गया है। इनकी मनसा भले ही एजुकेशन क्रांति को रोकने की हो। लेकिन भगवान से प्रार्थना थी यह रुके नहीं और यह रुकी नही है बल्कि तेजी से आगे बढ़ रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *