Noida Crime: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार

0
1
Noida fake call center, job fraud scam Noida, cyber crime police action

Noida Crime: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को ठगने वाले एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। थाना फेस-1 पुलिस और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लंबे समय से युवाओं को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को लेबर डिपार्टमेंट का अधिकारी बताकर देश और विदेश की नामी कंपनियों में नौकरी दिलाने का दावा करते थे। इंटरव्यू, रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर भोले-भाले युवाओं से मोटी रकम वसूली जाती थी। ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए आरोपी फर्जी दस्तावेजों और नकली पहचान पत्रों का इस्तेमाल करते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने केंद्रीय लेबर कमिश्नर का जिक्र वाले कई फर्जी आई-कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी मोहर, भारत श्रम विभाग की नकली आईडी, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने पांच बैंक खातों को सीज कर दिया है, जिनमें करीब 10 लाख रुपये की ठगी की रकम फ्रिज की गई है।

पूरे मामले का खुलासा करते हुए एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि गैंग बेहद प्रोफेशनल तरीके से कॉल सेंटर चला रहा था और देशभर में ठगी का जाल फैला चुका था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस कार्रवाई के बाद नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे