जेल में ही रहेगा एल्विश यादव, वकीलों की हड़ताल के चलते नहीं मिली जमानत

अमर सैनी

नोएडा: बिग बॉस फेम एल्विश यादव को 17 मार्च को पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस मामले में सोमवार को कोर्ट में एल्विश की जमानत पर सुनवाई होनी थी। लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते एल्विश की जमानत पर सुनवाई नहीं सकी। अब 18 मार्च की रात भी उसे जेल में ही अंधेरे के बीच काटनी पड़ेगी। उधर, सोमवार को एल्विश के पिता उससे मिलने जेल में पहुंचे। जहां दोनों मुलाकात के दौरान काफी इमोशनल हो गए।

जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुध नगर द्वारा जारी किए गए एक लेटर के मुताबिक, 18 मार्च को बार एसोसिएशनकी एक कार्यकारिणी मीटिंग हुई। इसमें प्रस्ताव पारित करते हुए बताया गया कि साथी अधिवक्ता जगतपाल भाटी उर्फ डब्बू के पुत्र के साथ हुई घटना को लेकर दनकौर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। इसके चलते अधिवक्ताओं में काफी रोष है। पुलिस के इस कृत्य की अधिवक्ताओं ने घोर निन्दा की। पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर रोष व्यक्त करते हुए अधिवक्तागण 18 मार्च को पूरे दिन न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। यह लेटर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जेलर अरुण कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर एल्विश के पिता राम अवतार यादव अपने बेटे मिलने जेल आए थे। राम अवतार की उनके बेटे से मुलाकात कराई गई है। दोनों के बीच काफी देर तक बात होती रही। बताया जा रहा है कि इस दौरान एल्विश अपने पिता से मिलकर काफी इमोशनल हो गया। इस दौरान एल्विश का वकील भी उनके साथ थे। मुलाकात के बाद एल्विश के पिता वकील के साथ वहां से चले गए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img