Noida Crime: नोएडा पुलिस ने एनसीआर में सक्रिय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 11 बाइक और दो चाकू बरामद

Noida Crime: नोएडा पुलिस ने एनसीआर में सक्रिय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 11 बाइक और दो चाकू बरामद

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा पुलिस ने एनसीआर में सक्रिय दोपहिया वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अहम सफलता हासिल की है। थाना सेक्टर 113 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 चोरी की मोटरसाइकिलें और दो चाकू बरामद किए हैं, जिससे इलाके में फैले वाहन चोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी नोएडा और एनसीआर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही दोपहिया वाहनों की चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी किए गए वाहनों को आरोपी अलग-अलग जगहों पर बेचकर लाखों रुपये की अवैध कमाई करते थे। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी सफलता मानी जा रही है।

इस पूरे मामले का खुलासा एडीसीपी नोएडा शेव्या गोयल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया। उन्होंने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराध पर लगाम लगाने के लिए सतर्कता और तेज की जाएगी।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img