Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

BJP Shahdara: भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में अस्पताल में सेवा और मानवीय पहल

BJP Shahdara: भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में अस्पताल में सेवा और मानवीय पहल

रिपोर्ट: रवि डालमिया

भारतीय जनता पार्टी शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संस्कृत राष्ट्रवाद तथा रचनात्मक कार्यों की भावना को साकार करते हुए एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ सेवा के माध्यम से मानवीय संवेदना को मजबूत करना रहा।

भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल परिसर में पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य, दवाइयों की उपलब्धता, खानपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। विशेष रूप से बच्चों और उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें मानसिक संबल दिया गया, ताकि वे इस कठिन समय में स्वयं को अकेला न महसूस करें। कार्यकर्ताओं ने मरीजों और परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा के नेतृत्व में मरीजों और उनके परिजनों को ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वास्थ्यवर्धक फल भी बांटे गए, जिससे मरीजों के पोषण का ध्यान रखा जा सके। इस मानवीय पहल से अस्पताल परिसर में सकारात्मक और सहयोगपूर्ण वातावरण देखने को मिला, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक राहत मिली।

कृष्णा नगर के विधायक डॉ अनिल गोयल ने भी कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएमओ सहित अस्पताल प्रशासन मौजूद रहा। डॉ अनिल गोयल ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और मरीजों के परिजनों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें।

भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्कृत राष्ट्रवाद केवल एक विचार नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सेवा का व्यवहारिक स्वरूप है, जिसे ऐसे सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू अस्पताल के बाहर सफाई अभियान भी चलाया, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित मरीजों और उनके परिजनों ने भाजपा के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार की पहल से उन्हें कठिन समय में बड़ी राहत और संबल मिलता है। भाजपा शाहदरा ज़िला ने यह संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे रचनात्मक और सेवा-आधारित कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, कृष्णा नगर विधायक डॉ अनिल गोयल, पार्षद संदीप कपूर, भाजपा शाहदरा ज़िला प्रवक्ता एडवोकेट भारत गौड़, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की डायरेक्टर डॉ मोनिका जुनेजा, सीएमओ डॉ मनीष, कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल अध्यक्ष पूजा चौरसिया, संजय शर्मा, सुरजीत कपूर, कपिल राणा सहित पवन वर्मा, सचिन शर्मा, अपर्णा गोयल, दीपक और सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें