Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

BREAKING NEWS : नोएडा प्राधिकरण को नया CEO, कृष्णा करुणेश को सौंपी गई कमान

Noida/Delhi : नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। 2011 बैच के आईएएस अधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ. लोकेश एम की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले कृष्णा करुणेश नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

यह नियुक्ति ऐसे समय पर की गई है जब सेक्टर 150 में इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले को लेकर प्राधिकरण और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठे थे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद डॉ. लोकेश एम का नोएडा अथॉरिटी के सीईओ पद से तबादला कर दिया गया था।

आईएएस कृष्णा करुणेश मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने एमए की पढ़ाई के साथ एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है। उनकी गिनती उत्तर प्रदेश के तेज तर्रार और सक्रिय अधिकारियों में होती है। इससे पहले वह गाजियाबाद में एसडीएम और सीडीओ के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा हापुड़ और बलरामपुर जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं, जबकि कुशीनगर में उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में भी कार्य किया है।

गौरतलब है कि इंजीनियर युवराज मेहता की मौत का मामला लंबे समय से चर्चा में है। इस घटना को लेकर सिस्टम की लापरवाही, जवाबदेही और अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर आरोप लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं संज्ञान लिया और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। ऐसे में कृष्णा करुणेश की नियुक्ति को प्रशासनिक सख्ती और सुधार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें