Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Central Noida Crime: शराब के नशे में विवाद बना हत्या की वजह, बादलपुर पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार

Central Noida murder case, Badalpur police murder

Central Noida Crime: शराब के नशे में विवाद बना हत्या की वजह, बादलपुर पुलिस ने चार आरोपी किए गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

सेंट्रल नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह वारदात 17 जनवरी 2026 की है, जब गांव बंबावड़ निवासी कृष्णपाल की सिर पर ईंट से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई थी, जबकि उनके साथ मौजूद सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस के अनुसार कृष्णपाल और सुंदर खेतों में गेहूं की रखवाली के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के रास्ते से गुजर रहे कुछ युवकों के साथ बुलेट बाइक के तेज साइलेंसर की आवाज को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत मनीष ने गुस्से में आकर कृष्णपाल के साथ मारपीट की और ईंट से सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पर सुंदर पर भी ईंट से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हत्या के इस मामले की जांच में पुलिस ने करीब 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान की। 30 जनवरी 2026 को पुलिस ने राजतपुर अंडरपास के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मनीष (20 वर्ष, गाजियाबाद), अमित (26 वर्ष, गौतमबुद्धनगर), आकाश (26 वर्ष, गौतमबुद्धनगर) और अभिषेक उर्फ सेकु (25 वर्ष, बागपत) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का आधार कार्ड और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। मामले के सफल अनावरण पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें