उत्तर प्रदेश : हापुड़ में ट्रक से टकराई मिनी बस, आधा दर्जन लोग घायल

Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में मिनी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। सलारपुर गांव स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के पास हुई इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक ने बताया कि मिनी बस सब्दलपुर से भेली देकर अपने निजी स्थान सोनिया विहार, दिल्ली लौट रही थी। इसी दौरान स्याना से गढ़ की ओर जा रहे एक ट्रक (संख्या UP 15 DT 2498) से मिनी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई।

हादसे के समय मिनी बस में महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 18 से 20 लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

पुलिस के अनुसार, घायलों में बस चालक किरण पाल (निवासी शिव विहार फेस-3 दिल्ली), अशोक कुमार (निवासी करीमपुर, थाना बहादुरगढ़, हापुड़), सुनीता (निवासी करीमपुर, थाना बहादुरगढ़, हापुड़), कपिल कुमार (निवासी बुकलाना, थाना नरसेना, बुलंदशहर) और भगवती (निवासी सोनिया विहार, दिल्ली) शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गढ़ फाटक के पास स्थित आरएसएम क्लिनिक एवं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा थाना परिसर में खड़ा करा दिया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img