Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

रिटायर्ड सीओ के बेटे ने की थी चौकीदार की हत्या, टोका-टोकी करने पर उतारा था मौत के घाट

आरोपी के पिता हैं यूपी पुलिस के रिटायर्ड सीओ
आरोपी के पिता हैं यूपी पुलिस के रिटायर्ड सीओ

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में सोमवार सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव लहूलुहान अवस्था में मिला था। बुजुर्ग को सिर और गले पर चाकू से मारकर मौत के घाट उतारा गया था। अब इस घटना को लेकर चौंका देने वाला खुलासा हुआ है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला आरोपी रिटायर्ड सीओ का बेटा है। आरोपी ने चौकीदार की टोका-टोकी से नाराज होकर उसे मौत के घाट उतारा था। थाना नॉलेज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग नंदराम ग्रेटर नोएडा गांव कुंडली में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह जेपी अमन सोसाइटी में चौकीदार थे । सोमवार को उनका शव जेपी अमन सोसाइटी से गांव कुंडली की ओर जाने वाले रास्ते के पास पुलिया पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट में बुजुर्ग की के सिर और गले पर चाकू मारकर हत्या करने की बात सामने आई थी। पुलिस ने जांच के दौरान हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो रिटायर्ड सीओ के बेटे शाश्वत सिंह निवासी जेपी अमन सोसाइटी ने वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि चौकीदार नंदराम सोसाइटी में आते-जाते उसके साथ टोका-टोकी करता था। उसने कई बार नंदराम को ऐसा करने से मना किया था। जिसके बाद बीते सोमवार उसने नंदराम के सिर और गले पर चाकू मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद किया है।

आरोपी के पिता हैं यूपी पुलिस के रिटायर्ड सीओ

आरोपी शाश्वत सिंह के पिता शील कुमार सिंह यूपी पुलिस के रिटायर्ड सीओ रहे हैं। शील कुमार मूलरूप से शाहजहांपुर का रहने वाले हैं और उनका ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में भी फ्लैट है। यहां उनका बेटा शाश्वत सिंह रहता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *