Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : डोडा सड़क हादसे में शहीद रिंखल बालियान को नम आंखों से अंतिम विदाई, गांव गूंजा भारत माता की जय से

Hapur News : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान रिंखल बालियान का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटैल पहुंचा। तिरंगे में लिपटे शहीद के शव के गांव में पहुंचते ही हजारों ग्रामीण और युवा भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाने लगे। पूरा गांव शोक में डूब गया और हर आंख नम नजर आई।

गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भदरवाह–तंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर भारतीय सेना का एक बुलेटप्रूफ ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इस भीषण हादसे में देश की सेवा करते हुए 10 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 11 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस हादसे में शहीद हुए जवानों में हापुड़ जनपद के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भटैल निवासी रिंकल बालियान भी शामिल थे। शहादत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई थी। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को शहीद का पार्थिव शरीर गांव नहीं पहुंच सका, जिससे देर रात तक ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ा।

शनिवार सुबह सेना के वाहन से शहीद रिंकल का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। इस दौरान सीओ पिलखुवा अनीता चौहान, एसडीएम सदर इला प्रकाश और थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

सुबह से ही आसपास के गांवों के लोग अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए भटैल पहुंचने लगे थे। जैसे ही शहीद का शव गांव में दाखिल हुआ, पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। शहीद की मां मंजू देवी और पत्नी रिंकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई ऋषभ उन्हें सांत्वना देता नजर आया। शहीद रिंकल बालियान की शहादत पर हर आंख नम थी, लेकिन उनकी वीरता और देशभक्ति पर गांव को गर्व भी था। पूरे सम्मान और भावुक माहौल में गांव ने अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें