Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

पांच दिन बाद डंपिंग ग्राउंड की आग पर पाया काबू

- 12 लाख लीटर पानी का किया छिड़काव
- 12 लाख लीटर पानी का किया छिड़काव

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-32 स्थित सिटी सेंटर के पास खाली डंपिंग ग्राउंड में सोमवार शाम छह बजे के करीब लगी आग को बुझा दिया गया है। सीफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि आग को बुझाने में पांच दिनों से दमकल की टीमें लगी थी। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए 12 लाख लीटर पानी का छिड़काव किया। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये आग अराजक तत्वों द्वारा लगाई गई थी। इसके साक्ष्य मिले थे।

आग बुझते ही यहां के निवासियों ने राहत की सांस ली। निवासियों ने कहा कि ये आग दोबारा न लगे इसे ध्यान दिया जाए। साथ ही यहां उद्यानिक वेस्ट को न फेंका जाए। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि उद्यानिक वेस्ट के लिए शहर में तीन स्थानों को चिह्नित किया गया है। वहां वेस्ट को ग्रीन कोल में तब्दील किया जाएगा। जिसके बनाने वाली कंपनी प्रयोग करेगी। बहरहाल वेस्ट से लगी को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। इस आपरेशन में दमकल की 15 गाड़ियां और प्राधिकरण के 20 टैंक लगे थे। इन टैंक और दमकल की गाड़ियों के दिन में रोजाना 20 चक्कर लग रहे थे। आग बुझाने के लिए करीब 12 लाख लीटर पानी का छिड़काव करने की बात कही जा रही है। जहां आग लगी है, उस मैदान के लेवल को बराबर करने के लिए इसे कूड़े से पाटा गया था। यहां बड़े-बड़े गड्ढा में कूड़ा भरा हुआ है। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गड्‌ढों के अंदर तक पानी का छिड़काव किया गया। दरअसल यहां गड्ढा में हार्टिकल्चर का वेस्ट डाला जाता है। इसी वेस्ट में आग लगी है। आग को बुझाने के लिए नोएडा प्राधिकरण की ओर से यहां दस जेसीबी लगाई गई थी, जिनकी मदद से गड्ढों को खोदा गया और आग को बुझाया गया। पिछले साल भी यहां आग लगी थी और उसे बुझाने में करीब एक सप्ताह का समय लग गया था। आग बुझाने के लिए 75 अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी दिन और इतने लोगों की ही ड्यूटी रात में लगाई गई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *