Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Incident: दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में अचानक गिरी फाल सीलिंग, महिला सहित दो लोग जख्मी

Delhi Jal Board ceiling collapse, Preet Vihar office accident,

Delhi Incident: दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में अचानक गिरी फाल सीलिंग, महिला सहित दो लोग जख्मी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के पूर्वी इलाके प्रीत विहार में आज सुबह दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में अचानक हुई फाल सीलिंग गिरने की घटना ने अफरातफरी मचा दी। ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक कमरे की फाल सीलिंग गिरने से वहां मौजूद दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

गीता कॉलोनी फायर स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर अनूप सिंह ने बताया कि सुबह 10:55 बजे कॉल मिली कि प्रीत विहार में दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के पास किसी मकान के गिरने की सूचना है। जब मौके पर पहुंचकर जांच की गई, तो पता चला कि मकान नहीं बल्कि कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर में स्थित एक कमरे की फाल सीलिंग गिर गई थी। हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को पीसीआर की मदद से हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस दौरान एहतियात के तौर पर दमकल विभाग की तीन फायर टेंडर तैनात की गई थीं।

हादसे के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में दहशत का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फाल सीलिंग की गुणवत्ता और पुरानी संरचना इसके गिरने का कारण हो सकती है, हालांकि पुलिस और तकनीकी टीम इसकी पुष्टि कर रही हैं। अधिकारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए कार्यालयों और सरकारी भवनों की नियमित सुरक्षा निरीक्षण प्रक्रिया को सख्त किया जाएगा। आसपास के क्षेत्रों में भी लोग इस घटना से डर गए और प्रशासन ने मौके पर आने-जाने वालों के लिए सुरक्षा उपाय किए। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है और जल बोर्ड प्रशासन ने कहा कि घायलों की स्थिति स्थिर है और उन्हें पूरी चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें