Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Cyber Fraud Noida: मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड अधिकारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की साइबर ठगी

Noida cyber fraud news, share trading scam India

Cyber Fraud Noida: मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड अधिकारी से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख की साइबर ठगी

रिपोर्ट: अमर सैनी

उत्तर प्रदेश के सबसे आधुनिक शहरों में गिने जाने वाले नोएडा में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उत्तर प्रदेश की एकमात्र आईएसओ सर्टिफाइड कमिश्नरी होने के बावजूद साइबर अपराधियों ने नोएडा को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर-14ए से सामने आया है, जहां मर्चेंट नेवी के एक रिटायर्ड अधिकारी को शातिर साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 83 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया।

पीड़ित रिटायर्ड अधिकारी को साइबर ठगों ने पहले भरोसे में लिया और खुद को निवेश विशेषज्ञ बताते हुए शेयर ट्रेडिंग में तेज और सुरक्षित मुनाफे का लालच दिया। ठगों ने कहा कि कम समय में बड़ा रिटर्न मिलेगा और शुरुआती निवेश पर अच्छा लाभ दिखाकर पीड़ित का विश्वास पूरी तरह जीत लिया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने अलग-अलग खातों में कुल 18 बार में ठगी की रकम ट्रांसफर करवाई।

शुरुआत में पीड़ित को कुछ मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका भरोसा और मजबूत हो गया। लेकिन जब पीड़ित ने अपनी मूल रकम और मुनाफे की राशि खाते से निकालने की कोशिश की, तो रकम निकालना संभव नहीं हुआ। इसके बाद साइबर ठगों ने तरह-तरह के बहाने बनाकर और पैसे की मांग शुरू कर दी। तभी पीड़ित को एहसास हुआ कि वह एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुका है।

ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने नोएडा साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम किन खातों में गई और इस पूरे गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।

एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि शेयर ट्रेडिंग या किसी भी तरह के ऑनलाइन निवेश से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें और अनजान लोगों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भरोसा न करें। साइबर पुलिस ने यह भी कहा है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या निवेश प्रस्ताव की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें