Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Krishna Nagar Development: कृष्णा नगर में विकास की नई इबारत, विधायक डॉ. अनिल गोयल ने किया 20 वर्षों से उपेक्षित 6 मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Krishna Nagar Development: कृष्णा नगर में विकास की नई इबारत, विधायक डॉ. अनिल गोयल ने किया 20 वर्षों से उपेक्षित 6 मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

रिपोर्ट: रवि डालमिया 

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र को लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं से मुक्त कराने और उसे एक आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल ने गीता कॉलोनी क्षेत्र में छह प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। ये सड़कें पिछले करीब 20 वर्षों से उपेक्षित पड़ी थीं, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जर्जर सड़कों, जलभराव और धूल-मिट्टी से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित था, जिसे लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।
निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि जनसेवा और विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सड़कें केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास की नींव हैं। सड़कों के साथ-साथ आधुनिक नालियों का भी निर्माण किया जा रहा है, जिससे वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान होगा। बेहतर सड़कों से जहां सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, वहीं धूल और गंदगी कम होने से प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विधायक डॉ. अनिल गोयल ने इस विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विकास निधि और विधायक निधि के बेहतर तालमेल से ही यह महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य संभव हो सका है। उनका कहना था कि केंद्र, राज्य और स्थानीय सरकार के समन्वय से ही क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है और आगे भी यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र की लोकप्रिय पार्षद श्रीमती नीमा भगत, मंडल अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, महामंत्री श्री यश गुलाटी सहित पार्टी के समस्त समर्पित कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी जताई और विधायक द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की खुलकर सराहना की। नागरिकों का कहना था कि इन सड़कों के बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की तस्वीर भी पूरी तरह बदल जाएगी।
कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. अनिल गोयल ने दोहराया कि कृष्णा नगर को एक आदर्श विधानसभा बनाना उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी तथा क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित किया जाएगा, ताकि हर नागरिक को बेहतर और सुरक्षित जीवन मिल सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें