Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : मथुरा में हनुमान भक्त रामगोपाल यादव का सरकार पर तीखा हमला, भाजपा पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप

Mathura News : मथुरा के गोवर्धन स्थित प्रसिद्ध हनुमानबाग आश्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने हनुमान जी के वार्षिक महोत्सव में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और आश्रम के संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। धार्मिक वातावरण में पहुंचे सपा नेता ने भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, लेकिन मीडिया से बातचीत में उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।

रामगोपाल यादव ने खुद को हनुमान भक्त बताते हुए कहा कि वह लंबे समय से हनुमान जी की आराधना करते आ रहे हैं। उन्होंने हनुमानबाग आश्रम के संत सियाराम दास महाराज की सराहना करते हुए उन्हें सच्चा और सरल संत बताया। साथ ही उन्होंने मौजूदा समय में बढ़ते दिखावटी धर्मगुरुओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कई प्रोफेशनल लोग धर्म के नाम पर डेरा डाले हुए हैं, जबकि असली संत वही होते हैं जिनमें कोई दिखावा नहीं होता।

मीडिया द्वारा प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से रोके जाने के सवाल पर रामगोपाल यादव ने सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार सनातन धर्म का अपमान कर रही है। उनका कहना था कि सरकार का रवैया संत समाज और धार्मिक परंपराओं के प्रति सम्मानजनक नहीं है, जिससे सनातन आस्था को ठेस पहुंच रही है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार रामगोपाल यादव का यह बयान केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके गहरे सियासी मायने भी हैं। गोवर्धन जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल से सरकार को सनातन विरोधी बताकर सपा एक बड़ा राजनीतिक संदेश देना चाहती है। माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अब खुद को सच्चे सनातनी के रूप में प्रस्तुत कर भाजपा के हिंदुत्व के दावे को चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें